धौलपुर जिला के कंचनपुर पुलिस ने 5150 रुपये की राशि सहित 3 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए किया गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर जिला के कंचनपुर पुलिस ने 5150 रुपये की राशि सहित 3 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए किया गिरफ्तार | New India Times

धौलपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र वर्मा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी सैंपऊ विजय कुमार सिंह आरपीएस के निकट सुपरीवीजन में धौलपुर पुलिस को अपराधों की रोकथाम एवं जुआ खेलने वालों के सम्बन्ध में बड़ी सफलता मिली है। जिले में पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में पुलिस लगातार अवैध हथियारों, हथियार तस्करों, वांछित अपराधियों एवं जुआ खेलने वालों की धरपकड हेतु प्रभावी कार्यवाही कर रही है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया है कि आज उप निरीक्षक बालकृष्ण थानाधिकारी थाना कंचनपुर को जरिए मुखबिर थाना इलाके में जुआ होने की सूचना मिली जिस पर थानाधिकारी थाना कंचनपुर ने एक विशेष टीम गठित कर मुताबिक मुखबिर की सूचना पर रवाना किया तो उक्त पुलिस टीम ने मुताबिक मुखबिर सूचना कार्यवाही करते हुए मुल्जिम रनजीत पुत्र रामरतन, आकाश पुत्र ओमवीर व विजय सिंह पुत्र मनीराम जातिगण निवासीगण पुरा उलावटी थाना कंचनपुर जिला धौलपुर को सरेआम सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए जुआ राशि 5150 रुपये मय जुआ उपकरण के बरामद कर गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version