मंसूर अली पार्क इलाहाबाद में हिन्दू मुस्लिम सदभाव मंच ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए बांटे निःशुल्क मास्क | New India Times

अंकित तिवारी, ब्यूरो चीफ, प्रयागराज (यूपी), NIT:

मंसूर अली पार्क इलाहाबाद में हिन्दू मुस्लिम सदभाव मंच ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए बांटे निःशुल्क मास्क | New India Times

मंसूर अली पार्क में सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ धरना दे रही महिलाओं, युवाओं व युवतियों के बीच कोरोना वॉयरस की महामारी से बचने के टिप्स बताए गए वहीं सैकड़ों लोगों को हिन्दू मुस्लिम सदभाव मंच के अध्यक्ष इरशाद उल्ला की ओर से मास्क का निःशुल्क वितरण किया गया।

सैय्यद मो० अस्करी ने बताया कि इस वक़्त कोरोना वायरस से देश में दहशत का माहौल है। मार्केट में मास्क की कालाबाज़ारी हो रही है। लोग एहतियातन महंगे दामों में मास्क खरीदने को मजबूर हैं ऐसे में हिन्दू मुस्लिम सदभाव मंच ने लोगों में निःशुल्क मास्क का वितरण कर सराहनीय कार्य किया है। अस्करी ने बताया की जुमे की नमाज़ के बाद शहर की तक़रीबन सभी मस्जिदों में ओलमाओं ने माहामारी का रुप ले चुके कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए माबूदे इलाही की बारगाह में दोनों हाथ बुलन्द कर दुआ की। चक ज़ीरो रोड, चौक जामा मस्जिद, मस्जिद दायरा शाह अजमल, मस्जिदे खदीजा करैली, मस्जिद इमिम रज़ा दरियाबाद सहित शहर की तक़रीबन सभी मस्जिदों में पेश इमामों ने नमाज़ियों के साथ सामुहिक दुआ की। मास्क वितरण कार्यक्रम में इरशाद उल्ला, अफसर महमूद, सैय्यद मो० अस्करी, सैय्यद मो० शहाब, शोएब अन्सारी, उबैद अन्सारी, शाहिद अली राजू, मुशीर अहमद, तारीक़ खान, इफ्तेखार अहमद मंदर आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version