मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर /भोपाल (मप्र), NIT:

दूरदर्शन भोपाल की तत्वधान में दूरदर्शन स्टूडियो में 11 मार्च बुधवार को एक मुशायरा आयोजित किया गया, जिसमें बुरहानपुर के शायर आबिद नज़र और मुख़्तार नदीम ने शिरकत और नुमाइंदगी की। शायर आबिद नजर ने बताया कि शायरों में ज़िया फरमानी, ज़हुर शाहिद खंडवा, हारुन फ़िराक़ और नदीम अाफ्ताब ने शिरकत और नुमाइंदगी की। संचालन ज़िया फरमानी ने किया। इसके प्रसारण की तिथि और समय की घोषणा अभी नहीं की गई है।
