यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र वर्मा के निकट सुपरवीजन में धौलपुर पुलिस शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष पंचायत चुनाव 2020 कराने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है।
पंचायत समिति सैंपऊ की पंचायतों में 15.03.2020 को होने वाले पंचायत चुनाव को मद्देनजर रखते हुए गुरुवार को विजय कुमार सिंह आरपीएस वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण (धौलपुर) सैंपऊ के सुपरवीजन में डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम और थाना सैंपऊ पुलिस ने गांवों में पैदल फ्लैग मार्च कर शांतिपूर्ण मतदान करने का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए आज सुमन कुमार उप निरीक्षक प्रभारी डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम मय डीएसटी स्टाफ और अनूप सिंह उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना सैंपऊ मय स्टाफ ने सैंपऊ थाना क्षेत्र के कैंथरी, डूंगरवाडा, हाजीपुर, नुनहेरा व तसीमों आदि गांवों में पैदल फ्लैग मार्च कर लोगों को निडर होकर मतदान करने का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया है कि पुलिस का पैदल फ्लैग मार्च पंचायत चुनाव में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव करवाने का संदेश देने के लिए किया जा रहा है जिससे आम मतदाता भयमुक्त होकर अपना मतदान कर सके। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए धौलपुर पुलिस हर सम्भव प्रयास कर रही है। चुनाव प्रक्रिया को किसी भी प्रकार से प्रभावित करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। पैदल फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने ग्रामीणों से भय मुक्त होकर निष्पक्षता से मतदान की अपील की है।
