16 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा श्री केशरीनाथ (आदिनाथ) भगवान जन्म कल्याणक महोत्सव एवं दीक्षा कल्याणक महोत्सव | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

16 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा श्री केशरीनाथ (आदिनाथ) भगवान जन्म कल्याणक महोत्सव एवं दीक्षा कल्याणक महोत्सव | New India Times

पेटलावद तहसील के प्रसिद्ध चमत्कारी श्री केशरीनाथ जैन मंदिर झकनावदा में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पूण्य सम्राट राष्ट्र संत, जैनाचार्य वचनसिद्ध श्रीमदविजय जयंत सेन सूरीश्वरजी म.सा., वर्तमान आचार्यद्वय श्री नित्यसेन सूरीश्वरजी मसा. व श्रीमद विजय जयरत्न सुरी श्वरजी मसा एवं श्रीमद विजय ऋषभचंद्र सुरीश्वरजी मसा. की पावन प्रेरणा से मिति चैत्र विदी अष्टमी, विक्रम संवत.2076, सोमवार 16 मार्च को प्रथम तीर्थंकर श्री केशरीनाथ जी (आदिनाथ) भगवान का जन्म कल्याणक एवं दीक्षा कल्याणक महोत्सव उत्साहपूर्वक धूमधाम से मनाया जावेगा।

16 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा श्री केशरीनाथ (आदिनाथ) भगवान जन्म कल्याणक महोत्सव एवं दीक्षा कल्याणक महोत्सव | New India Times

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी राजगढ़ एवं रायपुरिया से पैदल संघ का भव्य रूप से आगमन होगा एवं झकनावदा श्री संघ की ओर से पैदल संघ आयोजक का स्वगत बहुमान, नगर में बैंड बाजों के साथ प्रमुख मार्गों से वरघोड़ा, तत्पश्चात प्रातः स्नात्र पूजा, चैत्य प्रवाड़ी, साधर्मिक वात्सल्य एवं दोपहर में पूजा का आयोजन रहेगा। स्थान झकनावदा श्री केशरीनाथ जैन मंदिर।

श्री सौधर्म ब्रहत्तपोगछिय जैन श्रीसंघ झकनावदा ने समस्त सकल श्री संघों से विन्नती की है कि उपरोक्त आयोजन में आप सपरिवार ईष्ट मित्रों के साथ पधारकर जिन शासन की शोभा में अभिवृद्धि करें एवं स्वधर्मी भक्ति का लाभ प्रदान करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version