अपहरण कर्ताओं के चंगुल से अपह्रत व्यक्ति को मुक्त करा कर तीन किडनैपर को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

अशफाक कायमखानी, सीकर/जयपुर (राजस्थान), NIT:

अपहरण कर्ताओं के चंगुल से अपह्रत व्यक्ति को मुक्त करा कर तीन किडनैपर को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

सीकर जिले की थाना नेछवा पुलिस ने मंगलवार रात को थाना इलाके से अपहरण कर बंधक बनाये गये व्यक्ति को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सुरक्षित मुक्त करा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात मे प्रयुक्त बोलेरो पिकअप भी जब्त की गई है। एसपी डॉ गगनदीप सिंगला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी त्रिलोक चन्द पुत्र जैसाराम ढाका (50) व महेश पुत्र त्रिलोक चन्द जाट (20) ढाका की ढाणी तन बठोट थाना नेछवा तथा लक्ष्मण राम पुत्र ईश्वर जाट (32) मौल्यासी थाना नेछवा के रहने वाले हैं व। प्रकरण में अनुसंधान जारी हैं। शेष आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार रात 10.40 बजे थानाधिकारी नेछवा रामवतार को सूचना मिली थी कि एक बिना नम्बर की बोलेरो पिकअप गाडी में आये त्रिलोक चन्द, उसका बेटा महेश व पत्नी बिमला देवी तथा लक्ष्मण राम व दिनेश उर्फ जगदीश जबरदस्ती सुभाष ढाका का अपहरण कर पिकअप से ले गए हैं। इस सूचना पर एसपी डाॅ. सिंगला के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र शर्मा व वृत्ताधिकारी लक्ष्मणगढ विरेन्द्र जाखड के सुपरवीजन तथा थानाधिकारी रामवतार के नेतृत्व में थाना नेछवा की टीम ने अपह्रत सुभाष ढाका को आरोपी लक्ष्मण राम महला के घर पर दबिश देकर दस्तयाब किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version