रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर पुलिस विभाग ने एसडीओपी मनोहर गवली के नेतृत्व व टीआई कौशल्या चौहान के मार्गदर्शन में होली मिलन समारोह अपने स्टाफ के साथ थाना परिसर मेघनगर में मनाया गया। इस दौरान टु स्टार झाला, श्री पटेल, महिला ट्रैफिक प्रभारी आदी थाना स्टाफ होली की उमंग पर आदिवासी गीतों पर जमकर थिरके।

हमेशा खाकी में कर्तव्य निष्ठ रहने वाली पुलिस ने तनाव से परे हट कर उल्लास के पल कुछ देर सही पर अपने जवानों के साथ व्यतीत किए। सभी ने खूब मस्ती से रंग गुलाल अबीर एक दूसरे को लगाया। बगैर पानी के सूखे रंगों से होली खेल पर्यावरण संरक्षण व पानी बचाओ का संदेश भी दिया।
