जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय एकीकरण शिविर से लौटे एनएसएस के स्वयंसेवक | New India Times

परसराम साहू/राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय एकीकरण शिविर से लौटे एनएसएस के स्वयंसेवक | New India Times

जयपुर में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में देवरी के शिवम शर्मा ने मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। उक्त शिविर में मध्यप्रदेश से 10 चयनित सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक शामिल हुये थे। जिनके द्वारा मध्यप्रदेश की संस्कृति को प्रस्तुत किया गया। जहाँ एक ओर प्रतिभागियों को अन्य राज्यों की संस्कृति को जानने और सीखने का मौका मिला वहीं दूसरी ओर रासेयो के माध्यम से एक स्थान पर सात दिनों में सम्पूर्ण भारत के दर्शन कराये गये हैं। सभी राज्यों की संस्कृतिए खान पानए वहां की भाषाए वेशभूषा आदि को देखने का मौका मिला। शिवम के द्वारा वहाँ भारत सरकार की गरिमामयीए गौरवशालीए राष्ट्रीय मंच का संचालन किया गया और अपने राज्य से लेकर गए हुए पौधों का रोपण किया। साफ.सफाई में अपना योगदान दिया। कल्चर नाइट में भी बेहतर प्रदर्शन किया। साथ ही कॉम्पिटिशन के अंतर्गत नशा मुक्ति पर स्ट्रीट.प्ले में भाग ले सभी राज्यों के दर्शकों को भी खूब लुभाया। टीम को अंतिम दिन जयपुर भ्रमण करायाए जिसमें आमेर का किलाए जंतर.मंतरए हवामहल आदि प्रमुख थे।
रासेयो० जिला कार्यालय से भारती सिंह राजपूतए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ हेमलता रिछारिया महाविद्यालय कार्यक्रम अधिकारी श्री शिवलाल अहिरवारए रासेयो संयोजक डॉ० ओपी दुबे एवं समस्त स्टाफ ने टीम द्वारा किये गए प्रदर्शन को सराहते हुए आगे भी बेहतर करने को कहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version