दुधवा टाइगर रिजर्व में अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए हुआ स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

दुधवा टाइगर रिजर्व में अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए हुआ स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन | New India Times

दुधवा टाइगर रिजर्व में किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय लखनऊ से पहुंचे विशेषज्ञ डाक्टरों के पैनल ने दुधवा, किशनपुर व मैलानी रेंज के स्थाई दैनिक कर्मचारियों के साथ साथ अधिकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उन्हें विभिन्न महत्वपूर्ण टिप्स दिये।
दुधवा में आयोजित स्वास्थ्य कैंप की शुरुआत मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड निदेशक दुधवा टाइगर रिजर्व संजय पाठक ने की। इस अवसर पर वार्डेन दुधवा शशिकांत अमरेश भी मौजूद रहे। कैंप में बड़ी संख्या में दुधवा टाइगर रिजर्व में कार्य करने वाले कर्मचारी व अधिकारी भी मौजूद रहे। बारिश के बावजूद मैलानी रेंज में कैंप जारी रहा। बताते चलें कि दुधवा टाइगर रिजर्व में कार्यरत कर्मचारी जिला स्तर से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित विभिन्न आरक्षित संरक्षित एरिया में कार्यरत हैं। जहां से रोजाना आ जाकर विधिवत जांच करा पाना अत्यंत दूभर था। ऐसी स्थिति में कई अधिकारी कर्मचारी विभिन्न बीमारियों का शिकार हो जाते हैं और समय से उनको जानकारी ही नहीं हो पाती है। जिसका विपरीत असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ता है और शारीरिक रूप से कमजोरियां बढ़ जाती हैं। इन्ही समस्याओं को देखते हुए पार्क प्रशासन स्वास्थ्य कैंप का आयोजन करा रहा है। शनिवार को दुधवा पर्यटन परिसर में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कर्मचारियों व अधिकारियों ने हिस्सा लेते हुए अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। रविवार को भी दुधवा में स्वास्थ्य कैंप चलेगा जिसके बाद उनका समापन किया जाएगा। स्वास्थ्य कैंप में वन्य जीव प्रतिपालक किशनपुर तौफीक अहमद, क्षेत्रीय वन अधिकारी मैलानी आरपी सिंह, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी मैलानी उदय राम कुशवाहा, शिविर प्रभारी रमेश कुमार, विनय कुमार, प्रमोद कुमार मौर्य, तबरेज खान, नेतराम, फारुख खान, राम प्रकाश राना, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version