नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य मे गुगल ने बेहतरीन डूडल बनाया। दुनियाभर से विभिन्न संस्थाओं तथा संगठनों द्वारा प्रतिभावान महिलाओं को सम्मानित किया गया। भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंटस मनोनीत महिलाओं को सौंप दिए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश की प्रतिभावान महिलाओं को प्रतिनिधिक स्वरूप में उनके समाज और देश के प्रति दिए योगदान के चलते सम्मानित किया। महाराष्ट्र के पुणे में ओबीसी फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से 35 महिलाओं को रणरागिनी पुरस्कार से नवाजा गया।

जालगांव से किनगांव प्राथमिक स्वास्थ केंद्र की अधिकारी डॉ मनीषा महाजन को इस सम्मान से सम्मानित किया गया। पुणे में आयोजित इस समारोह का उद्घाटन पुणे के जॉइंट पुलिस कमिश्नर रविन्द्र शिसवे के करकमलों द्वारा किया गया। मंच पर सातारा की पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी सातपुते, प्रदेश महिला राष्ट्रवादी कांग्रेस अध्यक्ष रुपाली चाकनकर, ओबीसी फाउंडेशन तथा स्वाती मोराले सखी मंच की अध्यक्षा स्वाती मोराले उपस्थित रहे! LGBTQ समुदाय के लिए निरभ्र निर्भय फाउंडेशन के तहत कामकाज करती आ रही डॉ मनीषा महाजन ने इस सम्मान को उनके लिए प्रेरक बताया है। डॉ महाजन ने सरकारी सेवा में रहते स्वास्थ विभाग के कामकाज को हमेशा एक ऐसा नया आयाम देने का प्रयास किया है जिससे कि ग्रामीण इलाको मे स्वास्थ सुविधा को लेकर जनता की सोच सकारात्मकता की ओर आकर्षित हो सके।
