पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

आज 8 मार्च 2020 को पुलिस थाना परिसर तिरला मेंं थाना प्रभारी सवाई सिंह नागर के नेतृत्व मेें होली, धुलेड़ी पर्व, रंगपंचमी, बाबा गल गल देव मेला गंगानगर, नवरात्री व गणगौर पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस शांति समिति बैठक में थाना प्रभारी द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने व शांति पूर्ण रूप से त्योहार मनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिये और मंगलवार धुलेड़ी पर्व पर बाबा गल गल देवता मंदिर प्रांगण में लगने वाले मेले के लिए विशेष रूप से सरपंच व सचिव को दिशा-निर्देश दिए व बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया जाएगा।
थाना प्रभारी ने शांति समिति के सदस्यों से अपील की कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो थाने पर सुचना करें और समस्त त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो इस की अपील की।
इस अवसर पर गोविंद सरपंच गंगानगर व सचिव, विरेन्द्र पाटीदार (पत्रकार), राजेश जैन, कृष्णा पाटीदार, महेश पाटीदार (पत्रकार), नरेन्द्र मुकाती, नितिन शर्मा, दिनेश मोदी, शोभाराम पटेल, परमानन्द, बगदीराम चौहान सहित अन्य शांति समिति के सदस्य व समस्त थाना तिरला स्टॉफ मौजूद रहा।
उक्त जानकारी कांस्टेबल माधवसिंह वसुनिया ने दी है।
