अब्दूल वहीद काकर, धुलिया (महाराष्ट्र), NIT;
धूलिया जिला के चालीस गांव रोड़ पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौर से मुबई और पूना की ओर अवैध तरीके से यातायात करते हुए 10 लाख रुपये का महाराष्ट्र में प्रतिबंधित विमल गुटखा दो लक्सरी बसों में 96 बोरा प्रतिबंधित जब्त किया है।
मध्य प्रदेश के इंदौर से बड़े पैमाने पर महाराष्ट्र मे प्रतिबंधित जर्दा युक्त गुटखा महाराष्ट्र के धुलिया ज़िले के महा मार्ग से लग्ज़री बसों से यातायात करनें की गुप्त सूचना थाना प्रभारी हेमंत पाटील को प्राप्त हुई थी जिस के आधार पर मध्य प्रदेश की दो लग्ज़री बस की तलाशी अभियान के दौरान बस की डिकी और यात्रियों की सीट के नीचे से पुलिस ने संजय ट्रेवल्स की बस में से अवैध रूप से विमल और आर एम डी गुटखा यातयात करने के अपराध में बस ड्राइवर मुकेश रामस्वरूप सिसोदिया और गुल मोहमंद जरदार को मुबई आगरा महा मार्ग स्थित हॉटेल डी डी आर सी के करीब हिरासत में लिया है। पुलिस ने पकड़े गए गुटखा का बाजार मूल्य 10 लाख 67 हज़ार4 सौ रूपये बताया है। इस दौरान पुलिस ने एम पी09एफ़ ए 5667 और एम पी 30 पी 9075 दोनों बसों को प्रतिबंधित गुटखा यातयात के अपराध मे जब्त किया है । चालीस गाँव रोड़ पुलिस स्टेशन मे बस और बस चालकों के ख़िलाफ़ सी आर पी सी की धारा 102 अनुसार मामला दर्ज किया है । इस करवाई को सफ़लता पूर्वक सहायक निरिक्षक हेमंत पाटील के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक तड़वी , शिन्दे , सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र शिरसाठ , बैसाने , प्रेम राज पाटील , साहेब राव भदाने , सुशिल शेंडे , जोएब पठान , पाटील ,महाजन , माली आदि ने आंजम दिया है।

congratets for dhule police . only request is that police must find out the root of this gangstures and they should be hangup . i m with them for this.type of actions .