नोबल पब्लिक स्कूल की राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र एवं छात्रा इकाई के सात दिवसीय शिविर का हुआ समापन | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

नोबल पब्लिक स्कूल की राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र एवं छात्रा इकाई के सात दिवसीय शिविर का हुआ समापन | New India Times

नोबल पब्लिक स्कूल सिलारी देवरी की राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र एवं छात्रा इकाई के सात दिवसीय शिविर ग्राम-सिलारी का औपचारिक समापन हुआ। समापन में मुख्य अतिथि डॉ. ओम प्रकाश दुबे (प्रोफेसर नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरी) रहे। दुबे जी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व को बताते हुए महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद, अब्दुल कलाम आदि महापुरुषों का उदाहरण देते हुए स्वयंसेवकों से कहा कि यह वह महापुरुष है जिन्होंने अपने मन में केवल सेवा भाव रखा और और देश का विकास किया। आप मात्र मन में सेवा भाव को अपना लें तो देश का विकास निश्चित है। डॉक्टर साहब ने नोबल पब्लिक स्कूल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप इसी तरह राष्ट्रहित के लिए कार्य करते रहें और शिक्षा के माध्यम से समाज सेवा और समाज सेवा के माध्यम से शिक्षा छात्रों को देते रहे।

नोबल पब्लिक स्कूल की राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र एवं छात्रा इकाई के सात दिवसीय शिविर का हुआ समापन | New India Times

छात्र इकाई के कार्यक्रम अधिकारी नीरज जैन द्वारा सात दिवसीय शिविर में होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी गयी। सात दिवसीय शिविर के औपचारिक समापन के साथ छात्र एवं छात्रा इकाई के प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन आशुतोष दुबे द्वारा किया गया एवं आभार छात्रा इकाई की कार्यक्रम अधिकारी कुमारी ललिता रजक द्वारा दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version