एनपीआर पर स्थिति अस्पष्ट: हाउस फ्लोर पर स्वीकृत करवाकर घोषणा करने की मांग की भोपाल के पत्रकार सय्यद खालिद कैस ने | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर /भोपाल (मप्र), NIT:

एनपीआर पर स्थिति अस्पष्ट: हाउस फ्लोर पर स्वीकृत करवाकर घोषणा करने की मांग की भोपाल के पत्रकार सय्यद खालिद कैस ने | New India Times
सैय्यद खालिद कैस

मध्यप्रदेश में एनपीआर पर स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एनपीआर लागू नहीं करने की घोषणा तो की है लेकिन गजट नोटिफिकेशन के माध्यम से इस की विधिवत घोषणा आवश्यक है। मध्य प्रदेश के प्रख्यात पत्रकार कांग्रेस प्रवक्ता एवं विधि विशेषज्ञ सैय्यद खालिद कैस ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से इस आशय की मांग की है कि 01 अप्रैल 2020 से प्रारंभ होने वाली एनपीआर पर वह स्थिति स्पष्ट करें। सैयद खालिद कैस के अनुसार केवल घोषणा करने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार से मांग की है कि इस मामले को विधानसभा पटल पर प्रस्तुत करके एवं विधानसभा से स्वीकृत कराने के पश्चात इसकी विधिवत घोषणा आवश्यक है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बाद भी स्थिति स्पष्ट नहीं होने से जनता में संशय एवं भरम बना हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version