ग्वालियर के कपड़ा व्यापारी के प्रतिष्ठान पर जीएसटी विभाग ने मारा छापा | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर के कपड़ा व्यापारी के प्रतिष्ठान पर जीएसटी विभाग ने मारा छापा | New India Times

सुबह 9 बजे जैसे ही पुलिस ने कपड़ा व्यापारी के निवास बसंत विहार में दस्तक दी तो सनसनी फैल गयी कि जाने क्या हो गया। लेकिन जैसे ही पता चला कि स्टेट जीएसटी विभाग की टीम आई हैं तब जाकर कहीं माहौल शांत हुआ। स्टेट जीएसटी के अधिकारी आवतराम के तीनों लड़कों को अपने प्रतिष्ठानों पर लेकर आई और रेड की कार्यवाही शुरू कर दी। पुलिस बल के लगभग 25-30 जवान प्रतिष्ठानों के दरवाजे पर खड़े होकर आने वाले ग्राहकों को लौटा रहे थे और जीएसटी रेड की कार्यवाही अन्दर चल रही थी।
जीएसटी राज्यकर विभाग के एंटी अवेजन ब्यूरो के ज्वाइंट कमिश्नर यूएस बैस के नेतृत्व में की गयी छापामार कार्यवाही के दौरान टीम ने अपनी मौजदूगी में सभी प्रतिष्ठानों के ताले खुलवाये। एंटी अवेजन टीम ने कपड़ा व्यापारी अवतराम एंड संस के सभी प्रतिष्ठानों पर पुलिस बल के साथ छापे की कार्यवाही शुरू की। इसमें टीम के अधिकारियों ने स्टॉक मिलाने के बिल पर्चो को देखने का कार्य शुरू कर दिया इसके बाद स्टॉक, बिल, पर्चे और बिल बुक अपने कब्जे में लेकर मिलान की कार्यवाही शुरू कर दी गयी। आपको बतादें कि आवतराम एंड संस में तीन भाई के अपने अपने अलग कारोबार हैं। अनिल भंबानी, सजंय और राजेश भंबानी के प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापे की कार्यवाही शुरू की गयी।

हमारे सभी दस्तावेज सही है: अनिल

जीएसटी राज्यकर विभाग के एंटी अवेजन ब्यूरो के द्वारा की जा रही छापे मार कार्यवाही के दौरान कपड़ा व्यापारी ने कहा कि हमारे सभी दस्तावेज सही है अभी फिलहाल कार्यवाही शुरू की गयी है स्टॉक मिलाने की कार्यवाही के बाद ही कुछ कहना ठीक होगा। अभी कार्यवाही शुरू की गयी है।

जीएसटी राज्यकर विभाग के एंटी अवेजन ब्यूरो के ज्वांइट कमिश्नर यूके बैस ने बताया अभी तो स्टॉक मिलाने कार्यवाही शुरू की गयी है स्टॉक मिलान की कार्यवाही संपन्न होने पर ही कुछ कह पायेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article