एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव बने कमलकांत उपमन्यु, यूपी के पत्रकारों में दौड़ी खुशी की लहर | New India Times

ए.के.शर्मा, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव बने कमलकांत उपमन्यु, यूपी के पत्रकारों में दौड़ी खुशी की लहर | New India Times

नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया ( एनयूजीआई ) के चुनाव में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट को राष्ट्रीय सचिव पद पर निर्विरोध चुना गया है। इस चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर श्री रास बिहारी जी एवं राष्ट्रीय महासचिव पद पर प्रसन्ना कुमार मोहंती जी को चुना गया है और उपाध्यक्ष पद पर सैयद जुनैद, रामचंद्र कनौजिया, भूपेंद्र गोस्वामी, प्रदीप तिवारी को चुना गया है जबकि राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ अरविंद सिंह को चुना गया है।
राष्ट्रीय सचिव पद पर श्री कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट, श्री प्रशांत चक्रवर्ती, श्री पंकज सोनी कथा की कंधसमय को निर्वाचित किया गया है इसके साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी में देश भर से वरिष्ठ पत्रकारों को सदस्य बनाया गया है।

एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव बने कमलकांत उपमन्यु, यूपी के पत्रकारों में दौड़ी खुशी की लहर | New India Times

राष्ट्रीय सचिव बने श्री उपमन्यु ने कहा के पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर और किसी भी क्षेत्र में बर्दाश्त नहीं होगा। पत्रकार राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग बनवाने की इस संगठन की पहली प्राथमिकता होगी। अपने निर्विरोध निर्वाचन में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य राज्यों के प्रमुख पदाधिकारियों का उन्होंने निर्विरोध निर्वाचित कराने में अपनी महती भूमिका अदा के लिए सभी का हृदय से आभार प्रकट किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन पदाधिकारियों ने इस पद पर भरे अपने नामांकन को वापस किया उनका भी मैं तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।
श्री उपमन्यु तीन बार उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हो चुके हैं तथा एनयूसीआई के राष्ट्रीय कार्यकारिणी पद पर भी दो बार निर्वाचित हो चुके हैं। वह ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष हैं एवं उत्तर प्रदेश सरकार से राज्य मान्यता प्राप्त स्वतंत्र पत्रकार के रूप में अभी हाल ही में उनकी मान्यता दी गई है।
श्री उपमन्यु एडवोकेट छावनी परिषद के वाइस चेयरमैन की निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।
श्री उपमन्यु के राष्ट्रीय सचिव बनने पर ब्रज क्षेत्र के ही नहीं उत्तर भारत के पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त किया है। श्री उपमन्यु को राष्ट्रीय सचिव बनने पर राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त कर उन्हें बधाई दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version