पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक फन एंड फूड होटल मांडव गढ़ में संपन्न हुई। बैठक में मध्य प्रदेश के 12 जिले तथा देश के पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए।
राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट विनोद माली रतलाम ने बताया कि उक्त बैठक में समस्त माली समाज की एकता, युवाओं को शिक्षा रोजगार और खेल में आगे लाना तथा वरिष्ठ गणों का साथ लेकर के कार्य करने का निर्णय लिया गया है।

बैठक कार्यक्रम के अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर संत नरसिंह दास जी धार, एडवोकेट गुरविंदर सिंह जी सैनी चंडीगढ़, फुले ब्रिगेड के महाराष्ट्र प्रदेश सचिव प्रशांत महाजन, बाड़मेर राजस्थान संगठन मंत्री राजू जी माली, जैसलमेर जिला प्रभारी की स्वरूप जी सैनी तथा मध्य प्रदेश राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
स्वागत भाषण फुले ब्रिगेड प्रदेश प्रभारी सुभाष जी माली ने दिया। आभार अनिल जी गहलोत ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर धार के अरविंद दौड़ राजेश हरोड़, लोकेश जी मकवाना, लक्ष्मीनारायण जी चावड़ा, इंदौर से विष्णु जी वरतूने, अनिल जी परमार, तरूण माली, अंकित रावल, सुभाष माली, नीमच से अर्जुन जी माली, मंदसौर से मनोज जी माली, विजय जी माली, भोपाल से दिनेश जी सैनी, बालाघाट से टोरमल जी माली, उज्जैन बडनगर से प्रकाश जी माली, राजगढ़ से संतोष जी पुष्पद, अलीराजपुर से घनश्याम जी माली आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
