अंकित तिवारी, ब्यूरो चीफ, प्रयागराज (यूपी), NIT:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को काला कपड़ा दिखाने वाले सपाईयों से विधान परिषद सदस्य बासूदेव यादव ने नैनी जेल में मुलाक़ात कर क़ानूनी सहायता और जल्द से जल्द रिहा कराने का भरोसा दिलाया। विधान परिषद सदस्य बासूदेव यादव के साथ निर्वतमान महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन, प्रदेश प्रवक्ता निधि यादव, सैय्यद मो० अस्करी, मो० अज़हर, नितिन यादव, जिज्ञान्शू यादव, राम लखन यादव आदि ने नैनी जेल में बन्द सौरभ यादव रामा, मोहित कुमार यादव, जयशंकर रावत (बब्लू रावत), अतुल सिंह, अभिषेक यादव से मुलाक़ात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी रिहाई की पैरवी समाजवादी पार्टी करेगी, समाजवादी पार्टी में वरिष्ठ अधिवक्ताओं की पूरी फौज है जो क़ानून के जानकार हैं। समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार द्वारा लोकतांत्रिक तरीक़े से विरोध करने वाले युवाओं के दमन को बर्दाश्त नहीं करेगी। बासूदेव यादव ने केन्द्र व प्रदेश सरकार के इशारे पर सपा पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं पर ज़िला प्रशासन द्वारा फर्ज़ी धाराएं लगा कर उनका भविश चौपट करने का आरोप लगाया। इफ्तेखार हुसैन ने जेल में बन्द अतुल सिंह व अभिषेक यादव को पुलिस द्वारा चाय पिलाने के बहाने बुला कर जेल भेज दिया जिसकी हम सब निन्दा करते हैं।जेल भेजे गए दोनों छात्र हैं उनकी बोर्ड की परिक्षा चल रही है वह घर पर पढ़ाई कर रहे थे जिन्हें षणयन्त्र के तहत पहले बुलाया फिर जेल भेज दिया जिससे वह पेपर भी नहीं दे सके। निधि यादव ने कहा भाजपा सरकार में अभिव्यक्ति की आज़ादी और लोकतांत्रिक तरीक़े से विरोध करने वालों को जेल भेज दिया जा रहा है। सरकार तानाशाही पर उतर आई है। इस सरकार में गुन्डे, माफिया हत्या, लूट पाट करने के साथ पुलिस को खुली चुनौती देते हुए खुलेआम घूम रहे हैं। अपनी व आम जन मानस की आवाज़ को लोकतंत्र के माध्यम से गूंगी बहरी सरकार तक पहुँचाने का जो साहस करता है उसे पुलिसिया दमन के साथ भाजपा के गून्डे दबा देते हैं लेकिन समाजवादी पार्टी आम जन मानस की आवाज़ बनती रहेगी चाहे मोदी और योगी सरकार जितना चाहे दमन कर ले। निर्वतमान ज़िलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव भी नैनी जेल में बन्द सपाईयों से मिले और उन्हे भरोसा दिलाया की समाजवादी पार्टी आप के साथ है। हम लोग हर तरह की पैरवी करेंगे, युवाओं को अगर जल्द नहीं रिहा किया गया तो हम सब आन्दोलन को बाध्य होंगे। इनके साथ नाटे चौधरी, राकेश यादव आदि मौजूद थे।
