कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव के मुख्य अतिथि में ग्राम सागोनी में आदिवासी मिलन समारोह का हुआ आयोजन | New India Times

त्रिवेंद्र जाट/परसराम साहू, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव के मुख्य अतिथि में ग्राम सागोनी में आदिवासी मिलन समारोह का हुआ आयोजन | New India Times

मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी विधानसभा क्षेत्र के केसली ब्लॉक के ग्राम सगौनी में रविवार को आदिवासी मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कैबिनेट मंत्री श्री हर्ष यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुये।

कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव के मुख्य अतिथि में ग्राम सागोनी में आदिवासी मिलन समारोह का हुआ आयोजन | New India Times

कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुये मंत्री जी ने कहा कि आज जो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है उसको बनाने में सबसे ज्यादा आदिवासी समुदाय की भूमिका रही है और अब मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और सरकार के मंत्री के रूप में मेरा परम दायित्व है कि मैं अपने क्षेत्र के आदिवासी समुदाय के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करूं। आप सब भाईयों की जो भी मांगें मांग पत्र में दी गई है, सभी ग्रामीणो की मांगें व कार्य निश्चित रूप से किये जायेंगे।

कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव के मुख्य अतिथि में ग्राम सागोनी में आदिवासी मिलन समारोह का हुआ आयोजन | New India Times

आप लोगों ने स्वागत गेट की मांग भी की है मैं अपनी निधि से 2.50 लाख का स्वागत गेट के लिये स्वीकृत करता हूं, आप सब का आर्शिवाद सदा बना रहे यही आपसे आशा करता हूँ। मैं आपके बीच का व्यक्ति हूँ आप सब के लिये न मंत्री हूं न ही विधायक, मैं सिर्फ आप सब के लिये सेवक की तरह पुत्र की तरह भाई की तरह काम करने वाला व्यक्ति हूँ। कार्यक्रम के समापन के बाद मंत्री जी द्वारा सभी आदिवासी बुजुर्गों व माताओं बहनों के ऊपर पुष्प वर्षा करते हुये सभी को प्रणाम करते हुये अभिवादन किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article