ग्वालियर के डीडीनगर में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का किया पर्दाफाश | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर के डीडीनगर में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का किया पर्दाफाश | New India Times

ग्वालियर के डीडीनगर में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस को मालूम हुआ था कि डीडीनगर के जीएम सेक्टर स्थित चावला मार्केट की बिल्डिंग में देह व्यापार का अवैध कारोबार चल रहा है।

पुलिस ने पुख्ता जानकारी के लिए अपने एक जवान को ग्राहक बनाकर पहले वहां भेजा और जब इस बात की पुष्टि हो गई तो सीएसपी ग्वालियर और महाराजपुरा थाना पुलिस ने दलबल सहित उस मकान पर अचानक छापामार कार्यवाही की और वहां 4 युवतियां और 5 युवक जो ग्राहक थे मिले जिंन्हे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गई युवतियों में वह महिला भी शामिल है जो इस मकान में रहकर यह अवैध धंधा करवा रही थी।

By nit

Exit mobile version