हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

सीतापुर जिला के लहरपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र पर चल रहे तीन दिवसीय जीवन कौशल मीना मंच प्रशिक्षण का समापन समारोह आज संपन्न हो गया।
प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी रणजीत कुमार ने सभी प्रतिभागी शिक्षकों से कहा की, प्रशिक्षण में जो जानकारी व अनुभव प्राप्त हुआ है उसे व्यवहार में लाकर विद्यालय को बेहतर बनाने का प्रयास करें। के आर पी अनवर अली ने शिक्षकों का आवाहन किया कि, सभी विद्यालयों में मीना मंच की गतिविधियों को पूरी निष्ठा और लगन से संचालित करें।
संदर्भ दाता नितिन त्रिवेदी तथा पिंकी दीक्षित ने इस मौके पर बाल अधिकार, बालिका शिक्षा, बाल यौन अपराध, घरेलू हिंसा आदि मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी। समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने पोस्टर तथा दीवार अखबार का प्रदर्शन किया।
