संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री नवनीत भसीन के निर्देशन में दिनांक 29 /2/20 व 1/3/20 को स्थाई व गिरफ्तारी वारंट की गिरफ्तारी हेतु महा अभियान चलाया जा रहा है । इसी तारतम्य में नगर पुलिस अधीक्षक महाराजपुरा श्री रवि भदौरिया व टी आई आलोक परिहार के नेतृत्व में एक और गिरफ्तारी वारन्टी को आज शाम को दबोचा । गिरफ्तारी वारन्टी जगदीश सविता पुत्र मंशाराम उम्र 37 वर्ष निवासी न्यू प्रेम नगर PHE कोलोनी ग्वालियर को उसकी सेलून की दुकान शर्मा फार्म रोड ग्वालियर से गिरफ्तार किया । न्यायालय श्री मान सुनीत अग्रवाल न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी महोदय ग्वालियर ने प्रकरण क्रमांक 39719 धारा 138NIActमें में गिरफ्तारी वारंट जारी किया था ।इसके कौशल प्रजापति निवासी मान मंदिर टॉकीज के पास ग्वालियर ने चेक बाउंस का केस लगाया था। पुलिस टीम की भूमिका प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान, आरक्षक जनक सिंह, पंकज तोमर, लेखराज गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।
