भोपाल के थाना गोविंदपुरा परिसर में नव निर्मित 240 आवास गृह लकी ड्रा के माध्यम से पाने वाले महिला एवं पुरूष पुलिस कर्मियों को डीआईजी इरशाद वली ने दी बधाई | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के थाना गोविंदपुरा परिसर में नव निर्मित 240 आवास गृह लकी ड्रा के माध्यम से पाने वाले महिला एवं पुरूष पुलिस कर्मियों को डीआईजी इरशाद वली ने दी बधाई | New India Times

भोपाल के थाना गोविंदपुरा परिसर में नवनिर्मित 240 पुलिस आवास गृहों का आज दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम में
पुलिस पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल नेहरू नगर के छात्र-छात्राएं द्वारा लकी ड्रा के माध्यम से पर्ची निकलवा कर आवंटित किया गया। जिसमें वरिष्ठता सूची, जिविशा/विशा, जीर्ण स्वर्ण आवास परिवर्तन, महिला नीति के तहत आवास आवंटित किए गए है। उक्त परिसर में कुल 3 ब्लॉक A, B व C दस मंजिला मल्टी बिल्डिंग है व प्रत्येक फ्लोर ने 8 व प्रत्येक ब्लॉक में 80 क्वाटर/फ्लैट है।

इस मौके पर डीआईजी शहर श्री इरशाद वली ने आवास गृह पात्र महिला/पुरूष पुलिस कर्मियों को संबोधित कर बधाई दी एवं उक्त आवासों व परिसर को स्वयं की संपत्ति मानकर हमेशा स्वच्छ व साफ़ सुथरा रखने हेतु कहा एवं हमेशा संवेदनशीलता, सजगता व निष्ठाभाव से कर्तव्यों का निष्पादन करने हेतु मार्गदर्शन दिया गया।

इस दौरान एसपी हेडक्वार्टर श्री धर्मवीर सिंह, डीएसपी लाइन श्री विक्रम सिंह रघुवंशी, आरआई श्री दीपक पाटिल, एसआई (एम) श्री दीपक दीपक व अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

By nit

Exit mobile version