संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

गत दिवस डबरा शहर के रेस्ट हाउस में ली गई मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री इमरती देवी सुमन एवं ग्वालियर कलेक्टर चौधरी की संयुक्त बैठक में सिविल अस्पताल डबरा की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए मेघा बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए जिसको लेकर आज सुबह डबरा एसडीएम राघवेंद्र पांडे ने सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में पदस्थ ड्यूटी डॉक्टर एवं अन्य स्टाफ से संबंधित जानकारी लेते हुए कहा है कि डबरा सिविल अस्पताल ग्वालियर जिले का प्रमुख अस्पताल है जिसमें प्रतिदिन दूरदराज से सैकड़ों मरीज उपचार कराने के लिए आते हैं उनके साथ अच्छा व्यवहार करें और समय पर अच्छे से अच्छा इलाज मुहैया कराएं किसी भी स्टाफ की शिकायत मिलती है तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
श्री पांडे ने बीएमओ डबरा सुरेंद्र सिंह सोलंकी से कहा है कि जो भी अव्यवस्था फैली हुई है उन्हें सुधारें, मशीनें नहीं है उन्हें भी मंगवाएं, रेडक्रॉस के फंड हैं उसको अस्पताल की सुविधाओं में लगाएं।
गत दिवस कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देशानुसार अस्पताल परिसर की जमीन पर दुकानें बनाने के लिए भूमि आवंटन का प्रस्ताव बनाएं और जमीन को नियम के अनुसार दुकानें लीज पर दी जाएं जिससे रेड क्रॉस की आमदनी में भी इजाफा हो जिससे मरीजों को बेहतर से बेहतर इलाज मिल सके।
