अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित रीजनल साइंस सेंटर बानगंगा में आगामी 1 मार्च को शांति और उन्नति का बेहतरीन तरीका के शीर्षक पर नोबल पब्लिक स्कूल भोपाल की ओर से एक प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हैदराबाद से तशरीफ ला रहे भारतीय मीडिया में इस्लामिक प्रवक्ता इल्यास शरफुद्दीन लोगों को संबोधित करेंगे । वहीं इस प्रोग्राम में भोपाल के लोकप्रिय विधायक आरिफ मसूद मेहमान ए खुसूसी के रूप में उपस्थित होंगे। इस के इलावा महिलाओं के लिए अलग से बैठने का इन्तेज़ाम किया गया है।
