नियामतपुरा वार्ड के पार्षद ने नियामतपुरा से निर्वाचित सरदारों का किया स्वागत एवं सम्मान | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नियामतपुरा वार्ड के पार्षद ने नियामतपुरा से निर्वाचित सरदारों का किया स्वागत एवं सम्मान | New India Times

नियामतपुरा क्षेत्र से मोमिन जमात के सभी नवनिर्वाचित सरपंच एवं सरदारों का स्वागत समारोह एवं सम्मान भोज का आयोजन नियामतपुरा वार्ड के पार्षद हाजी मोहम्मद रईस अब्दुल रहमान के द्वारा नीलम ट्रांसपोर्ट बुरहानपुर पर किया गया। इस अवसर पर मोमिन जमाअत बुरहानपुर के कार्यकारी अध्यक्ष शाह परवेज़ सलामत, हाजी मोहम्मद सलीम, हाजी मोहम्मद यूसुफ पटेल एवं मोमिन जमात के आफिस सेक्रेटरी मोहम्मद फारुक अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। पार्षद हाजी रईस ने पधारे समस्त सरदार रियाजुल हक अब्दुल हक, नूर उल हक अब्दुल हक, मोहम्मद सलीम सौदागर अब्दुल गनी, मोहम्मद अली मोहम्मद कलीम सहित समस्त आगंतुकों का पुष्पहार से स्वागत एवं सम्मान किया तथा आमंत्रण स्वीकार करने पर हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए सभी निर्वाचित सरदारों एवं सरपंचों को बधाई देते हुए सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article