मध्यप्रदेश के देवास ज़िला वक्फ कमेटी एवं अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने एनपीआर को लेकर देवास कलेक्टर से की मुलाकात | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, देवास/भोपाल (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश के देवास ज़िला वक्फ कमेटी एवं अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने एनपीआर को लेकर देवास कलेक्टर से की मुलाकात | New India Times

मध्य प्रदेश के देवास ज़िला वक्फ कमेटी एवं अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने एनपीआर को लेकर कलेक्टर डॉ. श्रीकांत पांडे से मुलाकात कर कहा कि मप्र में सरकार द्वारा शुरू किए जाने वाली एनपीआर प्रक्रिया को लागू करने के पहले उस में जोड़े गए नए कालम और प्रश्नों पर रोक लगाई जानी चाहिए। देवास में किसी भी व्यक्ति को किसी तरह की आशंका और संदेह में रखने वाली कोई भी कार्रवाई बिना किसी ठोस आधार और तैयारी के नहीं की जाए।
प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से चर्चा करते हुए कहा कि शहर में बने संशय के हालात को स्पष्ट करने और प्रदेश में बनी भ्रम की स्थिति को साफ करने की आवश्यकता है और उक्त प्रक्रिया किसी भी व्यक्ति के साथ भेदभाव या धर्म के लिहाज से नहीं की जाए। कलेक्टर ने प्रतिनिधिमंडल की सभी बातों को ध्यानपूर्वक सुना। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शौकत हुसैन, जनपद उपाध्यक्ष सलीम मामू, जिला वक्फ कमेटी के अध्यक्ष शाहिद मोदी, अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष शेर खान पठान, ईशान राणा सहित पूर्व पार्षद नजर शेख, डॉ.मंसूर शेख, सलीम पठान, हारिस गजधर, नफीस खान, हफीज घोसी, रईस कामदार, अब्दुल रऊफ कोहिनूर, कुद्दुस शेख, मुस्ताक शाह नागदा आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article