वन विभाग की छापामार कार्यवाही में दो दिन में एक लाख 24 हजार रुपए की सागौन लकड़ी की गई जप्त | New India Times

राकेश यादव/परसराम साहू, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

वन विभाग की छापामार कार्यवाही में दो दिन में एक लाख 24 हजार रुपए की सागौन लकड़ी की गई जप्त | New India Times

दक्षिण वन मंडल देवरी एवं गौरझामर वन परिक्षेत्र ने मिलकर दो दिन में अलग अलग जगहों पर छापामार कार्यवाही की है जिससे सागौन की अवैध तस्करी करने वाले वन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

उपवन मंडल अधिकारी प्रमोद सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम रसेना में इमारती सागौन के 98 नग/2.328 घन मीटर 88 हजार 889 रुपये कीमत की सागौन लकड़ी के साथ आरोपी हरिदास विश्वकर्मा निवासी रसेना के घर से जप्त की है। घटना स्थल से हरिदास विश्वकर्मा भाग गया वहीं काम कर रहे तेज खान पिता बब्बू खान निवासी रसेना को मौके से गिरफ्तार किया है।
वहीं दूसरी कार्यवाही वन परिक्षेत्र गौरझामर के अंतर्गत ग्राम नयानगर में की जहां से 35 नग चिरान /0.306 घन मीटर कीमत 12 हजार 240 के साथ आरोपी खिलान छोटे लाल विश्वकर्मा निवासी नयानगर को गिरफ्तार किया है।
वहीँ तीसरी कार्यवाही ग्राम जैतपुर में की जहां से एक आरोपी गुलाम पिता कलू अहिरवार सहित सागौन के पांच लट्ठे जप्त किए वहीं इसकी कीमत 6 हजार आठ सौ रुपए है।
चौथी कार्यवाही ग्राम मसूरवावरी में एक मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 15 एमसी 1958 सागौन का लट्ठा कीमत 3160 रूपये की जप्त की है। घटना स्थल से
मोटरसाइकिल छोडकर आरोपी भागने में सफल रहे हैं।
इन समस्त कार्यवाही में वन परिक्षेत्र अधिकारी मनीष सिंह, देवरी वन परिक्षेत्र अधिकारी टी.आर भलावी एवं क्षेत्र के दोनों परिक्षेत्र का वन अमला शामिल रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version