जन सुनवाई में कलेक्टर ने नागरिकों की समस्याएं सुन निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जन सुनवाई में कलेक्टर ने नागरिकों की समस्याएं सुन निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश | New India Times

राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रति मंगलवार को समस्त शासकीय कार्यालयों में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में आज 25 फरवरी 2020 को संयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर श्री राजेश कुमार कौल द्वारा दूर-दराज से आये नगरीय एवं ग्रामीण निकायों के ग्रामीणों की समस्याओं और शिकायतों को सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदकों की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिये तथा ऐसी शिकायते जो समयबद्ध है, उसकी आवश्यक जानकारी शिकायतकर्ता को देने हेतु निर्देशित किया जिससे आवेदक को शिकायत के निराकरण के संबंध में जानकारी रह सके। जनसुनवाई में आज लगभग 74 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री रोमानुस टोप्पो सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version