वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

लखीमपुर-खीरी जिला के राजापुर गांव के किसानों की जमीनों को आवास विकास के द्वारा जबरन मनमाना मुवावजा देकर अधिग्रहण किया जा रहा है जिसके खिलाफ राजापुर के किसानों ने कई बार प्रशासन को प्रदर्शन कर अवगत कराया लेकिन आज तक कोई निस्तारण नहीं हुआ। ज्ञात हो कि इससे पूर्व में इन गांवों की जमीनों को चार बार मंडी समिति व अन्य विभागों के द्वारा अधिग्रहित किया जा चुका है और अब मात्र कुल जमीन का पांचवा हिस्सा ही किसानों के पास शेष बचा है जिससे मात्र जीवन यापन ही किया जा सकता है अब उसे भी प्रसासन के द्वारा जबरन छीनने का प्रयास किया जा रहा है और कीमत भी मनमानी व हैरतअंगेज है मात्र 18 रुपये वर्गफिट के हिसाब से मुवावजा दिया जा रहा है जिसके विरुद्ध आज भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक किसानों का साथ देते हुए मोर्चा संभाला और बिलोबी मैदान में किसान पंचायत कर किसानों की आवाज को बुलंद किया।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान व कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्यामू शुक्ला ने एक सुर में प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अब किसानों को भूमिहीन नहीं होने दिया जाएगा, भुखमरी के कगार पर किसी कीमत पर नहीं पहुंचने दिया जाएगा चाहे इसके लिए लखीमपुर से लगाकर लखनऊ तक की सड़कों पर आंदोलन क्यों न करना पड़े, जबरदस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस धरना प्रदर्शन में आज मंडल अध्यक्ष अमर सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष हरदोई बीरप्रकास सिंह, उपाध्यक्ष राजेश सिंह, अनिल गौतम, राजरानी गौतम, रामौतार राठौर, संजीव शुक्ला, राहुल मिश्रा, ओमप्रताप सिंह, सत्यबीर सिंह, अमित शुक्ला, चमन कश्यप, रवि तिवारी, सरबर रजा, तरुण यादव, गौरव सेठ बिजय केसवानी, दिलीप केसवानी, राजा भार्गव आदि तमाम किसान नेता व हजारों किसान व महिलाएं मौजूद रहे।
