अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

उत्तर प्रदेश सरकार के दमन चक्र के चलते हो रहे लाठीचार्ज और बर्बरता पूर्वक व्यवहार के विरोध में आज भोपाल के इक़बाल मैदान पर चल रहे सत्याग्रह के दौरान अंधेरा कर मोमबत्ती एवं मोबाइल टार्च जलाकर संवैधानिक रोशनी जलाई गई ताकि उत्तर प्रदेश पुलिस को संविधान के प्रति जागृत कर संविधान की रोशनी प्रदान की जाए।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश नए प्रदर्शनकारियों पर लगातार लाठीचार्ज एवं गोली चलाई जाने का सिलसिला जारी है इसी के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया।
