सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालना एक युवक को पड़ा भारी, मंत्री और मुस्लिम समाज के खिलाफ किया था अपमानजनक शब्दों का प्रयोग | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालना एक युवक को पड़ा भारी, मंत्री और मुस्लिम समाज के खिलाफ किया था अपमानजनक शब्दों का प्रयोग | New India Times

देवरी नगर में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री हर्ष यादव एवं एक समाज विशेष की ओर इशारा करते हुए आपत्तिजनक भाषा का उपयोग कर टिप्पणी कर पोस्ट डाली गई थी जिसको लेकर मुस्लिम समाज सहित नगर के आम नागरिकों में जन आक्रोश व्याप्त है। पोस्ट को लेकर मुस्लिम समाज एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने देवरी पुलिस थाना में शिकायती आवेदन पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालना एक युवक को पड़ा भारी, मंत्री और मुस्लिम समाज के खिलाफ किया था अपमानजनक शब्दों का प्रयोग | New India Times

प्राप्त जानकारी अनुसार देवरी पुलिस थाना क्षेत्र के बाजार वार्ड निवासी युवक आनंद दीक्षित द्वारा फेसबुक व्हाट्सएप पर क्षेत्रीय विधायक एवं मध्य प्रदेश के कुटीर ग्राम उद्योग नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री हर्ष यादव के विरोध में एवं मुस्लिम समाज के विरोध में अपशब्द का उपयोग कर सोशल मीडिया पर टिप्पणी की गई जिससे मुस्लिम समाज की भावनाओं को आहत किया गया एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि लोकप्रिय मध्य प्रदेश शासन के मंत्री के विरुद्ध की गई अनर्गल टिप्पणी से उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की गई जिसको लेकर बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिकों ने उक्त आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही करने का एक शिकायत आवेदन पत्र देवरी पुलिस थाने में देकर कार्यवाही की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी आर एस ठाकुर ने उक्त व्यक्ति की तलाश शुरू कर तत्काल गिरफ्तार कर आई टी एक्ट व विभिन्न धाराओं में 294, 153, 505, (2), 67 में मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज गया। इस प्रकार के मामलो में थाना प्रभारी आर.ऐस. ठाकुर का कहना है कि सभी सोशल मीडिया के यूजर्स इस बात का ध्यान रखें कि किसी धर्म जाती के खिलाफ ऐसी कोई पोस्ट न डालें जिससे किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे, यदि इस प्रकार की टिका टिपड़ी कर सौहार्द का वातावरण ख़राब करने की कोशिश करने वाले और सभी धर्मों को साथ लेकर चलने वाली गंगा जमुनी तहजीब को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा बल्कि उसके खिलाफ सख्त क़ानूनी कार्यवाही की जायेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article