भोपाल बिलखिरिया बायपास पर नाली किनारे लावारिश हालत में मिला नवजात बच्चा, डायल-100 ने पहुँचाया अस्पताल | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल बिलखिरिया बायपास पर नाली किनारे लावारिश हालत में मिला नवजात बच्चा, डायल-100 ने पहुँचाया अस्पताल | New India Times

भोपाल ज़िला के थाना बिलखिरिया बायपास पर सड़क किनारे कपड़े में लिपटा हुआ पन्नी मे बंद एक नवजात बच्चे के मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में आज सूचना मिली कि जिला भोपाल थाना बिलखिरिया क्षेत्र के बिलखिरिया बायपास पर सड़क किनारे नाली में एक नवजात बच्चा लावारिश हालत में पड़ा है जो अभी जीवित है। राज्य स्तरीय पुलिस कन्ट्रोल रूम के द्वारा सूचना मिलते ही तत्काल थाना बिलखिरिया एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम भोपाल को सूचित करते हुये डायल 100 वाहन (एफ.आर.व्ही.) को भेजा गया। डायल-100 सेवा में तैनात प्रधान आरक्षक सुरेश कुमार, आरक्षक जितेंद्र एवं चालक दिनेश द्वारा बच्ची को उपचार हेतु तत्काल डायल-100 वाहन से ले जाकर जे पी अस्पताल (1250) में भर्ती कराया गया। डायल-100 सेवा द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से एक नवजात बच्चे का जीवन बचाया जा सका।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version