राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रजई खुर्द में बडे़ ही धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रजई खुर्द में बडे़ ही धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह | New India Times

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रजई खुर्द में वार्षिकोत्सव समारोह बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि बाडी प्रधान प्रतिनिधि पूरन सिंह गुर्जर रहे तथा विशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक जगदीश जैन, पूर्व सरपंच अंतर सिंह गुर्जर, चन्द्रभान चौधरी, तहसीलदार आशाराम पोशवाल तथा रेखा शर्मा रहे।
कार्यक्रम का संचालन पेंशन फेडरेशन के जिलाध्यक्ष मनोज पोशवाल ने किया। आज के इस समारोह में स्वच्छता, अनुशासन व नियमित उपस्थिति के अंतर्गत क्लास 1 से 8 तक के छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया तथा स्थानीय विद्यालय से पूर्व छात्र पुलिस विभाग में कार्यरत हरेंद्र गुर्जर को एलुमनी मीट के तहत पुरस्कृत किया गया।

विद्यालय के विकास में आज भामाशाहों की बहुत बड़ी भूमिका रहती हैं, इसी कड़ी में आज स्थानीय विद्यालय रजई खुर्द में दान दाताओं और ग्रामीणों ने अक्षय पात्र में अपनी सामर्थ्य के अनुसार राशि दान की।
मुख्य अतिथि प्रधान पूरन गुर्जर जी ने कहा कि रजई खुर्द विद्यालय में गत एक वर्ष में भौतिक, शैक्षिक, सह शैक्षणिक हर क्षेत्र में बहुत परिवर्तन हुए हैं औऱ यह विद्यालय निरंतर उन्नति के सोपानों पर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जगदीश जैन जी ने कहा कि जीवन में अनुशासन का बहुत महत्व है, यह क्षेत्र शिक्षा में बहुत पिछड़ा है, इसके लिए बच्चों को विद्यालय पहुंचाने की जिम्मेदारी अभिभावकों को लेनी पड़ेगी। तहसीलदार आशाराम पोशवाल ने बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया तथा पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।
इस अबसर पर शिक्षक संघ एकीकृत से आये चन्द्रभान चौधरी तथा रेखा शर्मा ने कहा कि स्थानीय विद्यालय में कार्यरत शिक्षक मनोज पोषवाल के द्वारा जो पहल और परिवर्तन किया गया है वह काबिले तारीफ है ऐसे शिक्षक हर विद्यालय में हों।
कार्यक्रम के अंत में भामाशाहों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही वार्षिक उत्सव में पधारे हुए मुख्य अतिथि, विशिष्टअतिथि, अभिभावकों को विद्यालय स्टाफ द्वारा विद्यालय प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
अन्त में प्रधानाध्यापक बनवारी गुर्जर ने अतिथियों एवं आये हुए आगुंतकों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अध्यापक महेंद्र सिंह, मनीष कुमार, श्रीनिवास गुर्जर, दिनेश कुमार, हरिओम सिंह, मनोज पोषवाल, वनवारी गुर्जर, धर्म सिंह घाटीवाल, मुकेश कुमार, तूफान सिंह, रामसेवक नगर, अभिषेक घुरैया, एस एम सी अध्यक्ष दशरथ गुर्जर तथा ग्रामीण उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version