नगर परिषद उपाध्यक्ष की समझाईस के बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

नगर परिषद उपाध्यक्ष की समझाईस के बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म | New India Times

थांदला नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की सभी जायज मांग को सीएमओ प्रभारी अशोक चौहान द्वारा लिखित आश्वासन देकर मान लिया गया है, जिससे उन्होंने तीन दिन की हड़ताल समाप्त कर काम शुरू कर दिया है।
नगर परिषद अध्यक्ष व सीएमओ द्वारा एक दिन पूर्व वार्ता लिखित आश्वासन नहीं दिए जाने पर विफल हो गई थी परंतु नगर परिषद उपाध्यक्ष मनीष बघेल के आ जाने से एक बार फिर कर्मचारियों व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सीएमओ की चर्चा चली। चर्चा के दौरान जब मांग पत्र को देखा गया तो कूछ स्थानीय स्तर पर हल होने जैसी मांग थी तो कुछ मध्य प्रदेश शासन के अधीन नियम के अंतर्गत आती थी।

नगर परिषद उपाध्यक्ष की समझाईस के बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म | New India Times

सभी मांग पत्र के आधार पर एक सप्ताह में स्थानीय मांग पूर्ति का आश्वासन दिया गया जबकि नियमितीकरण व नवीन नियुक्ति व वेतन आदि के लिये शासन निधि व नियमों का हवाला देकर समयानुसार पूरी करने की बात कही। गौरतलब है कि यदि नगर परिषद सफाई कर्मचारियों के आवेदन को यदि गम्भीरता से लेती तो निश्चित सफाई कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने की नोबत ही नही आती। फिलहाल इस हड़ताल को समाप्त करवाने में नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के अलावा पार्षदों की भूमिका दिखाई दे रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version