मतदाता-सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन कर श्रीमन्त सिंधिया जी के हाथों को मजबूत करें: सत्येन्द्र शर्मा | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

मतदाता-सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन कर श्रीमन्त सिंधिया जी के हाथों को मजबूत करें: सत्येन्द्र शर्मा | New India Times

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 1 ग्वालियर के अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने सभी ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित कर दिया है के संबंध में अपने अपने क्षेत्रों में पोलिंग वाइज मतदाताओं का पुनरीक्षण कर ग्वालियर में होने जा रहे नगर निगम चुनाव में अपनी अहम भूमिका का निर्वाहन कर अधिक से अधिक कांग्रेस के प्रत्याशियों को विजयी बना कर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के हाथों को मजबूत कर ग्वालियर में कांग्रेस की निगम बनाने में योगदान देने का सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं।

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम निम्नानुसार है–

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के लिये फोटोयुक्त मतदाता-सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मतदाता-सूची का पुनरीक्षण एक जनवरी, 2020 की संदर्भ तारीख के आधार पर किया जायेगा। फोटोयुक्त मतदाता-सूची का अंतिम प्रकाशन 26 मई, 2020 को होगा।

सचिव मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग श्री दुर्ग विजय सिंह ने जानकारी दी है कि रजिस्ट्रीकरण और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा मास्टर-ट्रेनर्स की नियुक्ति 24 फरवरी तक की जायेगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी और मास्टर-ट्रेनर्स का राज्य-स्तरीय प्रशिक्षण 25, 26 एवं 27 फरवरी को होगा। रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और मास्टर-ट्रेनर्स का जिला स्तरीय प्रशिक्षण 29 फरवरी और 2 मार्च को होगा। कर्मचारियों का प्रशिक्षण विकासखण्ड एवं नगरपालिका स्तर पर 3 से 5 मार्च के बीच होगा।

फोटो-रहित प्रारूप मतदाता-सूची 16 अप्रैल को वेबसाइट पर अपलोड की जायेगी। फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता-सूची का नगरपालिका वार्ड, ग्राम पंचायत एवं अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 22 अप्रैल, 2020 को किया जायेगा।

दावा-आपत्ति 22 से 30 अप्रैल तक

दावा-आपत्ति केन्द्रों पर दावा-आपत्ति 22 से 30 अप्रैल तक (अपरान्ह 3 बजे तक) लिये जायेंगे। दावा-आपत्तियों का निराकरण 5 मई तक किया जायेगा। फोटोयुक्त अंतिम मतदाता-सूची का विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 26 मई, 2020 को होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version