मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर एवं जनजागृति संस्था बुरहानपुर के सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा नवागत एसपी श्री भगवत सिंह बिरदे से सौजन्य भेंट कर पुष्पहार व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर जाइंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर के अध्यक्ष महेंद्र जैन, जनजागृति संस्था के अध्यक्ष महेश खंडेलवाल, संस्था के सम्मानीय सदस्य मेहुल जैन, हरिओम अग्रवाल, शोभा चौधरी, डॉ. अशोक गुप्ता, रजनी गट्टानी, महावीर प्रसाद बांदिल, अताउल्ला खान आदि मौजूद थे।
श्री महेंद्र जैन ने बताया की पूर्व में भी आप बुरहानपुर जिले में नेपानगर SDOP एवं जिले में एडिशनल एसपी के रूप में पदस्थ रहकर अपनी सेवाओं का लाभ बुरहानपुर की जनता को अर्पित कर चुके हैं। संस्था सदस्यों को पूर्ण विश्वास है कि आपके इस कार्यकाल में भी बुरहानपुर के पथ पर अग्रसर होकर म.प्र. में अपनी एक अलग ही पहचान बनाएगा। उपरोक्त संस्थाओ के पदाधिकारियों ने आप से बुरहानपुर को अतिक्रमण मुक्त बनाने में सार्थक पहल करने की अपील की।
