एडवोकेट मोहर सिंह कौरव के साथ मारपीट करने वाले पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर वकीलों ने एसपी ऑफिस का घेराव कर सौंपा ज्ञापन | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, चंबल संभाग (मप्र), NIT:

एडवोकेट मोहर सिंह कौरव के साथ मारपीट करने वाले पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर वकीलों ने एसपी ऑफिस का घेराव कर सौंपा ज्ञापन | New India Times

एडवोकेट मोहर सिंह कौरव के साथ अकारण मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर वकीलों ने एसपी ऑफिस का घेराव कर प्रभारी एसपी मनोज श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर तीन दिन में आरोपी पुलिस अधिकारियों और जवानों को गिरफ्तार करने की मांग की है। वकीलों का आरोप है की आरोपी पुलिस अफसर दतिया के होटलों में रुककर वकीलों पर राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं साथ ही कुछ आरोपी आरक्षक चिरुला और बसई थाने में नौकरी कर रहे हैं जिन्हें कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।

तत्कालीन एसडीओपी एमएल ढोडी, तत्कालीन कोतवाली टीआई रवीन्द्र गर्ग, सब इंस्पेक्टर सुधांशु तिवारी, सब इंस्पेक्टर ध्यानेन्द्र भदौरिया, टीआई राजेन्द्र धुर्वे, आरक्षक ज्ञानेन्द्र शर्मा, आरक्षक कौशल एवं प्रधान आरक्षक साहब सिंह की गिरफ्तारी की मांग की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article