यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र वर्मा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी वृत्त बाडी श्री राजेन्द्र सिंह डागुर आरपीएस के निकट सुपरीवीजन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 15.02.2020 को थाना बाडी पुलिस को दो स्थाई वारण्टियों को पकड़ने में सफलता मिली है।
पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने बताया कि अाज दिनांक 15.02.2020 को अजय सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना बाडी को दो स्थाई वारण्टी के बारे में मुखबिर से सूचना मिली जिस पर थानाधिकारी थाना बाडी ने उप निरीक्षक जगदीश चन्द्र के नेतृत्व में कानि. देव सिंह, कानि. जितेन्द्र सिंह और हैड कानि. जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में कानि. भाव सिंह, कानि. राजेश कुमार की दो अलग-अलग टीम गठित कर मौके पर रवाना किया। मुताबिक सूचना मुखबिर उप निरीक्षक जगदीश चन्द्र के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने स्थायी वारंटी देवेन्द्र सिंह पुत्र रमजी जाति गुर्जर निवासी नर सिंह का पुरा थाना सदर बाडी जिला धौलपुर को एफआईआर नम्बर 653/2011 थाना बाडी में गिरफ्तार कर लिया। उक्त स्थाई वारण्टी देवेन्द्र सिंह पिछले चार साल से फरार चल रहा था। इसके अतिरिक्त हैड कानि. जगदीश प्रसाद के नेतृत्व वाली दूसरी पुलिस टीम ने मुताबिक सूचना मुखबिर स्थायी वारंटी रफीक पुत्र मुनीर जाति मुसलमान निवासी किला बाडी जिला धौलपुर को एफआईआर नम्बर 548/08 थाना बाडी में किला बाडी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उक्त स्थायी वारंटी रफीक पिछले लगभग 10 साल से पुलिस से बचने के लिए मध्यप्रदेश में रह कर मजदूरी कर रहा था। गिरफ्तार शुदा दोनों ही स्थायी वारंटियों के अन्य आपराधिक रिकार्ड के बारे में भी पड़ताल कराई जा रही है।
