मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज.प. देवरी के स्थानांतरण पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज.प. देवरी के स्थानांतरण पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक | New India Times

जनपद पंचायत देवरी जिला सागर में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री पूजा जैन का स्थानांतरण म प्र शासन द्वारा दिनांक 01-02-2020 को देवरी सागर से निवास जिला मंडला कर इनके स्थान पर वि. ख. अ.हेमेंद्र गोविल को पदस्थ कर दिया गया था, जिसके खिलाफ याचिका कर्ता सुश्री पूजा जैन ने हाईकोर्ट अधिवक्ता राजेश दुबे के मार्फत रिट याचिका इस आधार पर दायर करी की प्रभारी नियमित अधिकारी/कर्मचारी को रिप्लेस नहीं कर सकता, छः माह के अंदर ट्रांसफर 200 की.मी. की दूरी तीन साल में पांच ट्रांसफर जिसमे माननीय न्यायालय ने ट्रांसफर पर रोक लगाते हुए याचिका करता पूजा जैन को यथावत जनपद पंचायत देवरी में ही कार्यरत रहने का आदेश जारी किया। इस दौरान नए सिरे से अभ्यावेदन प्रस्तुत करने और उस पर निर्णय लेने हेतु आदेशित किया गया तथा रिट याचिका का अंतिम निराकरण कर दिया गया। याचिकाकर्ता की तरफ से अधिवक्ता राजेश दुबे ने पैरवी की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version