अधिवक्ता व पालिका कर्मी विवाद को प्रशासन ने कराया समाप्त | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

अधिवक्ता व पालिका कर्मी विवाद को प्रशासन ने कराया समाप्त | New India Times

बहराइच नगरपालिका कर अधिकारी व अधिवक्ता के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ी तो प्रशासन ने सूझबूझ से मामले को शांत कराया जिसके बाद विवाद समाप्त हुआ। बताते चलें कि नगर पालिका कर अधिकारी व जिला एवं सत्र न्यायालय में विधि व्यवसाय कर रहे अधिवक्ता के बीच एक लंबित फाइल मामले में विवाद हो गया। जिसके बाद पालिका कर्मचारियों ने पालिका के वाहनों की कतार लगाते हुए बीच सड़क पर ही धरना शुरू करते हुए सड़क जाम कर दिया। उधर आक्रोशित अधिवक्ताओं ने भी कोतवाली नगर पहुंच कर अधिवक्ता के साथ बदसलूकी का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। इस संघर्ष में मीडिया कर्मी से भी बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। वहीं इस घटना के बाद से कोतवाली नगर सहित कोतवाली देहात व थाना दरगाह पुलिस मौके पर पहुंच गई। देर शाम को नगर मजिस्ट्रेट ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराते हुए मामला शांत कराया जिसके बाद मामला शांत हुआ। वहीं इसके बाद सड़क जाम भी खुलवाया जा सका।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version