बेरोजगारी से तंग आकर आत्महत्या की नियत से 80 फुट ऊंचे पानी टंकी पर चढ़ गया युवक, पुलिस व पत्रकारों की कोशिश से बची जान | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

बेरोजगारी से तंग आकर आत्महत्या की नियत से 80 फुट ऊंचे पानी टंकी पर चढ़ गया युवक, पुलिस व पत्रकारों की कोशिश से बची जान | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर शहर के शासकीय कन्या शाला के पास बने 80 फुट ऊंचे पानी की टंकी पर चढ़ कर बेरोजगारी से तंग एक युवक आत्महत्या करने का प्रयास करने लगा तभी मौके पर पहुंचे स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं पत्रकारों की समझाइश के बाद युवक को नीचे उतारा जा सका।
इस नजारे को देखकर शोले फ़िल्म की याद आ गई होगी जिसमें फिल्म कलाकार धर्मेंद्र (वीरू) बसन्ती के चक्कर में पानी की टंकी पर चढ़ जाता है और अपनी बात को मनवा लेता है।

बेरोजगारी से तंग आकर आत्महत्या की नियत से 80 फुट ऊंचे पानी टंकी पर चढ़ गया युवक, पुलिस व पत्रकारों की कोशिश से बची जान | New India Times

मगर यह नजारा किसी फिल्म का नहीं बल्कि झाबुआ जिले के मेघनगर का है जहां एक बेरोजगार युवक राधेश्याम अपनी बेरोजगारी से तंग आकर पानी की टंकी पर चढ़ गया और कूदने का प्रयास करने लगा था, कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय पत्रकार साथियों और पुलिस की मदद से युवक राधेश्याम को पानी की टंकी से नीचे उतारा गया। युवक राधेश्याम का आरोप है कि एक ही परिवार के कई लोग नगर परिषद में कार्यरत हैं, मैं नौकरी मांगने नगर परिषद अध्यक्ष पति के पास गया तो मुझे मना कर दिया गया, ऐसे में करू तो क्या करूँ कुछ समझ में नहीं आया इसलिए यह कदम उठाया।

बेरोजगारी से तंग आकर आत्महत्या की नियत से 80 फुट ऊंचे पानी टंकी पर चढ़ गया युवक, पुलिस व पत्रकारों की कोशिश से बची जान | New India Times

पुलिस एवं पत्रकार की सूझबूझ से मेघनगर में बड़ा हादसा होने से टल गया। युवक को पत्रकार नीलेश भानपुरिया ने बड़ी सूझबूझ के साथ नौकरी दिलाने का दिलासा देते हुए पुलिस की मदद से समजाइश देकर टंकी से नीचे उतारा गया: अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एम एस गवली

स्थानीय पुलिस का कहना है कि युवक शराब के नशे में था उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई कर 107/16 की कार्यवाही की गई है।
अब वह पानी की टंकी पर रोजगार से परेशान होकर चढ़ा या मानसिक संतुलन बिगड़ने से परेशान होकर यह कदम उठाया इस विषय में जांच की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article