उपजिला अस्पताल का होगा विस्तार, राजनीती तनाव से कम नहीं: पूर्व मंत्री गिरीश महाजन | New India Times

नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

उपजिला अस्पताल का होगा विस्तार, राजनीती तनाव से कम नहीं: पूर्व मंत्री गिरीश महाजन | New India Times

मौजूदा राजनीति किसी तनाव से कम नहीं है, हम लोग जनता की समस्याओं को सुलझाते कई बार परेशान हो जाते हैं। स्वस्थ खुशहाल जीवन व्यतीत करने के लिए अवसाद और तनाव से दूर रहें, ऐसा प्रतिपादन पूर्व मंत्री गिरीश महाजन ने किया है। राष्ट्रीय स्वास्थ निती तथा महाराष्ट्र शासन की ओर से आयोजित तनावमुक्ति शिविर में गिरीश महाजन बोल रहे थे। उपजिला अस्पताल की साफ-सफाई को लेकर महाजन ने कड़ी नाराजगी जताई और लोगो को सफाई के विषय में अपील की। महाजन ने कहा कि अब यह अस्पताल 50 से 100 बेड का होने वाला है, कुछ ही दिनों में करोड़ों की लागत से आंखों के अस्पताल का निर्माण आरंभ हो जाएगा। महाजन के मुताबिक उनके मंत्री रहते जिले में मेडिकल काॅलेज लाया गया है जहां हर साल हजारों डॉक्टर डिग्री लेकर स्वास्थ सेवा में अपना योगदान देंगे।

उपजिला अस्पताल का होगा विस्तार, राजनीती तनाव से कम नहीं: पूर्व मंत्री गिरीश महाजन | New India Times

विदित हो कि महाजन ने बीते दो दिनों से उपजिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया जिसमें साफ-सफाई की कोताही का पुराना मामला नजर आया जिसके बाद उन्होंने प्रशासन को लगाई फटकार की गुंज आज उनके भाषण में झलकी। अब जहां तक सरकारी सार्वजनिक सेवाओं के रख-रखाव की बात है तो टेंडर बहाली के बाद विकासक के जरिये साफ-सफाई का कामकाज चलता है। करोड़ों रुपयों के बिल भुगतान किए जाते हैं लेकिन ठेकेदार शायद इसलिए नजर नहीं आता क्योंकि वह किसी नेता जी का सेवक रहता है। अमूमन नेता आते हैं और सफाई को लेकर सरकारी कर्मियों को लताड़ते हैं जैसे की यह देश की राजनीति का रिवाज बन गया है। वैसे गिरीश महाजन राज्य की पिछली फडणवीस सरकार में मेडिकल साइंस मंत्री रह चुके हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article