मप्र के सागर जिले में शराब मुक्त मध्य प्रदेश की मांग करते हुए गुस्साई भीड़ ने शराब दुकान को किया आग के हवाले | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; मप्र के सागर जिले में शराब मुक्त मध्य प्रदेश की मांग करते हुए गुस्साई भीड़ ने शराब दुकान को किया आग के हवाले | New India Times​मध्यप्रदेश के सागर जिला के आनंद नगर में देशी शराब की दुकान का विरोध करते हुए लोगों ने आग लगा दी। शराब मुक्त मध्य प्रदेश की मांग को लेकर शहर की विचार सहित कई संस्थाओं ने शनिवार की रात कैंडिल मार्च निकालकर विरोध जताया था। साथ ही साथ अंकुर स्कूल के बच्चों ने भी मकरोनिया में रैली निकाल कर अपना विरोध दर्ज किया था।मप्र के सागर जिले में शराब मुक्त मध्य प्रदेश की मांग करते हुए गुस्साई भीड़ ने शराब दुकान को किया आग के हवाले | New India Times​मिली जानकारी के अनुसार रजाखेड़ी के आनंदनगर इलाके में खुल रही एक शराब की दुकान को स्थानीय रहवासियों ने आग के हवाले कर दिया। पुलिस जब तक माैके पर पहुंचती, शराब की कई पेटियां आग में तब्दील हो चुकी थी। मप्र के सागर जिले में शराब मुक्त मध्य प्रदेश की मांग करते हुए गुस्साई भीड़ ने शराब दुकान को किया आग के हवाले | New India Times​मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हम लोग देर रात से शराब ठेकेदार को एक खाली प्लाट पर आते-जाते देख रहे थे। बंदूकधारियों से घिरे ठेकेदार अौर उसके संगी-साथियों ने वहां एक टपरा रखवा दिया। रात को कुछ घंटे बाद वहां दुकान खुल गई। रात में हम लोगों ने उसी समय दुकान का विरोध करने का मन बनाया। लेकिन बंदूकधारियों को देख कदम पीछे हटा लिए। फिर सोचा कि अगर यह दुकान सुबह से खुल गई तो कभी बंद नहीं हाेगी। इसलिए सुबह 6 बजे ही इसे आग के हवाले कर दिया। जैसे ही आगजनी की घटना हुई। मौके पर डायल-100 से पुलिस पहुंच गई। लाेग नारेबाजी कर शराब दुकान के प्रति विरोध जता रहे थे। कुछ समय बाद ही वहां फायर लॉरी पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version