धर्म नगरी चित्रकूट में 16 फरवरी को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं दवा वितरण शिविर का होगा आयोजन | New India Times

शुभम राय त्रिपाठी, चित्रकूट (मप्र), NIT:

धर्म नगरी चित्रकूट में 16 फरवरी को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं दवा वितरण शिविर का होगा आयोजन | New India Times

चित्रकूट के रहवासियों के लिए आगामी 16 फरवरी को स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। ‌ श्री सर्वेश्वरी समूह एवं बाबा भगवान राम ट्रस्ट शाखा प्रयाग एवं चित्रकूट के शाखा चित्रकूट के अधिकारी प्रोफेसर आर सी सिंह ने बताया कि निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं निःशुल्क दवा वितरण शिविर का आयोजन अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम बाबूपुर अनुसूया मोड़ चित्रकूट में 16 फरवरी दिन रविवार को सुबह 10:00 बजे से अपरान्ह 3:00 बजे तक आयोजित होगा। जिसमें लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण कर निःशुल्क परामर्श उपरांत निःशुल्क दवा वितरण किया जाएगा। इस शिविर में ज्यादा से ज्यादा स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिले इसके लिए बाहर से विद्वान चिकित्सकों को आमंत्रित किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article