दिल्ली में जीत पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुरहानपुर में मनाया जश्न | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

दिल्ली में जीत पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुरहानपुर में मनाया जश्न | New India Times

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली शानदार एवं ऐतिहासिक जीत का जश्न बुरहानपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर ढोल की थाप पर थिरकते हुए नजर आए।
पार्टी के खंडवा लोकसभा प्रभारी रियाज फारूक खोकर ने बताया कि यह जीत विकास की जीत है । दिल्ली में किए गए काम की जीत है। हम दिल्ली वासियों का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने हमें ऐतिहासिक जीत दी है। वहीं पार्टी की यूथ विंग जिला संयोजक अब्दुल वसीम ने कहा कि पार्टी आगामी नगर निगम चुनाव में बुरहानपुर में पूरी ताकत के साथ लड़ेगी और दिल्ली के इतिहास को बुरहानपुर में दोहराने की कोशिश करेगी।
इस अवसर पर अब्दुल गनी, मास्टर मोहम्मद हारून, मुल्ला शब्बीर हुसैन, हाजी मोहम्मद हारून, अब्दुल शकूर, चौकसे काका, शरीफ शालीमार, मोहम्मद हुसैन अंसारी, आरिफ, सिद्दीक, रजाउल्ला, जावेद अंजुम, इरफान खान, शाकीर भाई आदि के साथ-साथ पार्टी के कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article