अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; नकली नोट छापने वाला गिरोह क्राइम ब्रांच के शिकंजे में , कम समय में ज्यादा पैसे कमाने की लालच में पहुंचे सलाखों के पीछे | New India Times​क्राइम ब्रांच भोपाल ने नकली नोट छापने वाले रैकेट को बेनकाब करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार रने में कामयाबी हासिल की है। 
मिली जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच भोपाल पुलिस द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार नकली नोटों की तस्करी करने वाले एक आरोपी को कमला पार्क इलाके से पकड़ा गया। पूछताछ में पकड़ाए गए आरोपी की पहचान गजराज सिंह साहू पुत्र हरिनारायण साहू 38 वर्ष निवासी ग्राम ललोई बैरसिया हाल पता रेंज चौराहे के पास शेर सिंह का मकान बैरसिया, के रूप में हुई। पुलिस ने जब गजराज की तलाशी ली तो उसके पास से एक 2000 रुपए का और 100 रुपए के 25 नकली नोट बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी गजराज साहू ने अपने साथी मोहन विश्वकर्मा पुत्र बापूलाल विश्वकर्मा 36 वर्ष निवासी ग्राम कांकरिया कुरावर राजगढ़ हाल पता यादव पुरा जहांगीराबाद भोपाल और निखिल शर्मा पुत्र रमेश चंद्र शर्मा 30 वर्ष निवासी बढ़झिरी रातिबढ़, के बारे में बताया। गजराज की निशानदेही पर उसके अन्य दोनों साथियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी मोहन विश्वकर्मा के मकान से 2000 और 100 रुपए के अलग-अलग सीरीज के नोट स्कैन करके कलर प्रिंटर से नकली नोट प्रिंट आउट लिया जाता था। इसके बाद यह आरोपी कमीशन के आधार पर नकली नोटों को बाजार में चलाने का काम करते थे। आरोपियों ने यह काम ज्यादा पैसे कमाने की लालच में किया था। आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ में अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version