शेख नसीम, भोपाल (मप्र), NIT:

सामाजिक न्याय विभाग एवं नगर निगम भोपाल के सहयोग से सहारा जन अधिकार एवं कल्याण परिषद संस्था ने वार्ड 41 के सोनिया गांधी कालोनी क्षेत्र में मुख्यमंत्री निकाह योजना के तहत सामूहिक निकाह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 18 जोड़ों के निकाह हुए। दूल्हा-दुल्हन के साथ उनके अज़ीज़ रिश्तेदार भी बड़ी संख्या में निकाह सम्मेलन में शामिल हुए।
इस दौरान मौलाना अख्तर कासमी ने निकाह के ताल्लुक से कुछ अहम बातें बयान की। उन्होंने अपने बयान में कहा कि निकाह करना अल्लाह का हुक्म है और हमारे नबी की सुन्नत है। निकाह में फिजूलखर्ची से बचें, सादगी वाला निकाह का इस्लाम में हुक्म हैं और हमें अल्लाह के नबी के तरीके पर ही निकाह करना चाहिए तब ही यह निकाह कामयाब और बरकत वाला निकाह होगा। निकाह का खुतबा काज़ी सालिम साहब ने पढ़ाया और 18 जोड़ों का एजाब-कबूल भी उन्होंने कुबूल कराया।
मुख्यमंत्री निकाह योजना के तहत हुए इस इज्तिमाई निकाह सम्मेलन में मौलाना अख्तर कासमी, कारी रफीक साहब, कारी मुश्ताक साहब, मंकशा मस्ज़िद के इमाम और कारी साहब, हाफ़िज़ नसीर साहब, आयोजक डॉ. रेहान सिद्दीकी, ज़ाहिद भाई, अकबर भाई, आतिफ कुरैशी, मुमताज़ अली अंसारी के साथ ही संस्था के सदस्य और दूल्हा-दुल्हन के रिश्तेदारों के अलावा सैकड़ों की तादाद में स्थानीय लोग शामिल हुए।
