गेहूं के पैसे बैंक से न मिलने पर किसानों ने किया रायसेन-विदिशा रोड जाम | New India Times

तारिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT; गेहूं के पैसे बैंक से न मिलने पर किसानों ने किया रायसेन-विदिशा रोड जाम | New India Times
रायसेन में जिला सहकारी बैंक के सामने किसानों ने अपने गेहूं के पैसे बैंक से न मिलने पर रायसेन-विदिश मेन रोड जाम कर जबरदस्त प्रदर्शन किया। 
मिली जानकारी के मुताबिक किसान गेहूं की तुलाई के बाद पैसों को लेकर बैंक में पैसा निकालने गए थे, मगर बैंक द्वारा केश उपलब्ध नहीं है कहकर किसानों को पैसे देने को मना किया गया जिससे किसान उत्तेजित हो गए और उन्होंने रायसेन- विदिशा मेन रोड पर जाम लगा कर बंद दिया। सूचना मिलने उच्च प्रशासनीक अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझा कर ने जाम खत्म कराया। गेहूं के पैसे बैंक से न मिलने पर किसानों ने किया रायसेन-विदिशा रोड जाम | New India Times​किसानों का कहना है कि हमारा पेमेंट भुगतान जल्द से जल्द होना चाहिए जो कि बैंकों द्वारा नहीं किया जा रहा है जिस कारण जाम लगाने की नौबत आई। प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत भुगतान कराने का आश्वासन किसानों को दिया जिसके बाद किसानों ने जाम को हटा लिया। सहकारी बैंक में ही किसान का खाता होगा तभी भुगतान होगा यह कहकर किसानों से सहकारी बैंक में खाते खुलवाए जा रहे थे, उस समय मीडिया टीम ने महाप्रबंधक आर के हजारी से बात की थी और उनको बताया था कि ऐसे में आगे चलकर बहुत दिक्कत होगी और चक्काजाम की स्थिति बनेगी, जो अब सामने आ रही है। उस समय किसानों को जिला सहकारी बैंक में खाता खुलवाने के लिए मजबूर किया गया था हालांकि बाद में फिर बैंक की ने अपना यह आदेश वापस ले लिया था और कहा था कि किसानों को जरूरी नहीं है कि सरकारी बैंक में ही खाता हो तभी पेमेंट होगा। किसान का खाता किसी भी बैंक में होगा तो भी पेमेंट हो जायेगा।
                  

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version