राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ समापन कार्यक्रम | New India Times

राकेश यादव/परसराम साहू, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ समापन कार्यक्रम | New India Times

बी के पी महाविद्यालय देवरी के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर सप्तम दिवस पर समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समापन के पूर्व शिवरार्थी छात्र-छात्राओं द्वारा ग्राम ससना के मुख्य मार्गो पर रैली निकाली गई जिसमें स्वच्छता का संदेश एवं पॉलिथीन मुक्त ग्राम के नारे लगाए गए। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम के वरिष्ठ नागरिक तेजी सिंह राजपूत एवं विशिष्ट अतिथि अनिल डिमोले, मुन्ना दुबे, उधाम सिंह राजपूत, अनीता मिश्रा, महेंद पलिया, आशीष गुरु, संजय चौरसिया उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ समापन कार्यक्रम | New India Times

शिवरार्थी छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए शिवरार्थी छात्र छात्राओं की ओर से अंशुल शुक्ला ने अपनी बात रखी। महाविद्यालय की संचालक डॉ अवनीश मिश्रा द्वारा आगंतुक अतिथियों का का आभार प्रकट किया एवं सात दिवस में किए गए कार्यों का विवरण दिया सम्मानीय वक्ताओं के उद्बोधन के बाद दाल बाटी भोजन किया गया कार्यक्रम में पत्रकार बंधु चंचल दुबे, मनोज स्वामी ,संजय गुप्ता, राकेश यादव, सौरभ नगरिया, आस एक उम्मीद संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version